← Back to Poet

जो सोया नहीं..

जो सोया नहीं है रातों में भी,

वो खयाल जिंदगी का है,

जो चुपचाप सुन रहा है सब,

वो मौन हाल जिंदगी का है |

सुकून मिलता है अकेले में,

ये बात अक्सर कहते है लोग,

इसी सन्नाटे में जो खामोश नही है,

वो हाल अपनी जिंदगी का है|